होममेड चाप की सब्जी 

होममेड चाप की सब्जी
होममेड चाप की स्वादिष्ट सब्जी
सबसे पहले कमल ककड़ी को छीलकर मिक्सी में पल्स मोड पर दरदरा पीस लें। साथ ही लौकी और गाजर को कद्दूकस कर लें। अब इसमें बेसन, नमक, अजवाइन, अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें। तैयार मिश्रण को लकड़ी की स्टिक पर चाप का आकार दें और लो से मीडियम फ्लेम पर सुनहरा (गोल्डन ब्राउन) होने तक तल लें।
सभी चाप सुनहरे होने पर उन्हें निकाल लें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें हींग, जीरा, कड़ी पत्ता तथा सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का लगाएं। मिक्सी में प्याज, अदरक, हरी मिर्च और लहसुन पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को तड़के में डालकर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें।
जब प्याज का मिश्रण अच्छी तरह गोल्डन हो जाए, तब उसमें टमाटर का पेस्ट डालें। साथ ही नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, चिकन मसाला, बिरयानी मसाला, गरम मसाला और क्रीम मिलाएं। मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल ऊपर न दिखाई देने लगे।
अब इसमें तैयार चाप और कसूरी मेथी डालें। लगभग डेढ़ गिलास पानी डालकर कढ़ाई को ढक दें और 15–20 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें।
स्वादिष्ट और पौष्टिक होममेड चाप की सब्जी तैयार है। इसे गरमा-गरम रोटी, नान या पराठे के साथ परोसें और परिवार के साथ इसका आनंद लें। 😊
सामग्री
- (चाप बनाने के लिए)
- 150 ग्राम कमल ककडी
- 100 ग्राम लौकी
- । गाजर
- 50 ग्राम बेसन
- तलने के लिए तेल
- 1 चम्मच नमक
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1/2 चम्मच अजवाइन
- 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा
- 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- (ग्रेवी तैयार करने के लिए)
( When You Call Advertiser Kindly Tell Them You Find This Advertisement On www.adbook.in )
Contact Details
- INDIA
- 999999999
Send Message
