पेशाब में जलन के घरेलू उपचार
पेशाब में जलन का कारण
पेशाब में जलन होना एक सामान्य बात है। यह किसी भी अवस्था में, किसी भी आयु के व्यक्ति को हो सकती है। पेशाब की जलन प्रमुख रूप से तेज मिर्च-मसालेदार भोजन के सेवन, गरिष्ठ भोजन, मद्य व मांस के अधिक सेवन तथा खान-पान में अनियमितता के कारण होती है।
पेशाब में जलन के उपचार
1. सेवः नियमित सेव के सेवन से पेशाब में जलन नहीं होती।
2. आंवलाः एक छटांक हरे आंवले का रस आधा छटांक शहद या शक्कर मिलाकर सुबह-शाम पीएं। इस खुराक को नियमित क्रमानुसार लेने से खुलकर पेशाब आता है व पेशाब की जलन समाप्त हो जाती है।
3. फालसाः फालसा शरीर के दूषित मल को शरीर से बाहर निकाल देता है। इसका रस या शरबत पीने से पेशाब की जलन समाप्त हो जाती है।
4. अनारः अनार के सेवन से पेशाब की जलन खत्म हो जाती है तथा मूत्र खुलकर आने लगता है।
5. तरबूजः ओस में रखे हुए तरबूज का रस निकालकर प्रात:शक्कर मिलाकर पीने से पेशाब की जलन समाप्त हो जाती है।
6. ईसबगोलः तीन चम्मच ईसबगोल की भूसी को एक गिलास पानी में भिगो दें। इस पानी में स्वादानुसार शक्कर या बूरा डालकर पीने से पेशाब की जलन दूर हो जाती है।
7. बादामः गर्मी के कारण भी पेशाब में जलन होने लग जाती है। ऐसे समय में बादाम, खसखस और गुलाब के फूलों को पीसकर ठंडाई बना लें। इस ठंडाई में मिश्री मिलाकर पीने से शरीर का दाह भी समाप्त होता है और पेशाब की जलन भी। इस ठंडाई में 5-6 इलायची भी पीसकर डाल दें तो दोहरा फायदा होता है। बादाम की गिरी को भिगो दें। गल जाने पर छीलकर 7-8 छोटी इलाइचियां व मिश्री मिलाकर पीसकर एक गिलास पानी में घोलकर सुबह-शाम दो बार पीएं। इससे पेशाब की जलन खत्म हो जाती है।
8. नीबूः पेशाब में जलन होने पर दोपहर के समय एक गिलास ठंडे पानी में नीबू निचोड़कर दो चम्मच शक्कर घोल लें व पी जाएं। इस प्रयोग से जलन बंद हो जाती है।
( When You Call Advertiser Kindly Tell Them You Find This Advertisement On www.adbook.in )
Contact Details
- CHANDIGARH
- 9814701545
- 9814701545
- 9814701545
- Visit Website
Send Message