कैसे खून के धब्बों को साफ़ करें।  

कैसे खून के धब्बों को साफ़ करें।

खून के धब्बों को निकालना बेहद ही मुश्किल कार्य है | कपड़ों को धोने और सुखाने से पहले आप इन्हे निकाल सकें तो अच्छा है | ऐसे कई नुस्खों द्वारा इन जमे हुए खून के धब्बों को कपड़ों पर से निकाला जा सकता है | इन नुस्खों में फैंसी दाग पदच्युत (removers) की जरुरत नहीं पड़ती है | विकीहाउ पर आप अपनी पसंदीदा जीन्स या सिल्क ड्रेस पर से आसानी से खून के धब्बों को निकलने के नुस्खे पा सकते हैं।

ठंडे पानी में कपड़े को भिगोएं: अगर आप इसे सही तरीके से करे, तो यह सब से आसान तरीका हैं खून के धब्बों को निकालने का|[१] अगर खून के धब्बे कालीन, गद्दे, या भारी फर्नीचर पर लगें है, तो साफ़ कपड़े या स्पंज का इस्तेमाल करें| “‘गरम पानी का उपयोग ना करें”‘- इससे खून कपड़े में जम जाएगा |

2 हाइड्रोजन पेरोक्साइड का उपयोग करें: इसका उपयोग केवल ताज़े खून के धब्बों पर ही किया जा सकता है | इसका इस्तेमाल करने से पहले, ध्यान दें कि यह ब्लीच, कपड़ों को कमज़ोर या दाग छोड़ सकता है | इसे ध्यान से इस्तेमाल करें और प्रयोग करने से पहले धब्बों पर एक छोटा सा परीक्षण कर लें | हाइड्रोजन पेरोक्साइड बड़े सुरक्षित और प्रभावी ढंग से खून के धब्बों को निकालने में मदद करता है |

  • हाइड्रोजन परॉक्साइड को धब्बों पर लगाएं: हाइड्रोजन पेरोक्साइड को 50% पानी में घोलकर, (नाजुक कपड़ों) धब्बों पर लगाएं | ध्यान दें कि झाग धब्बों के अलावा दूसरी जगह ना फैले |
  • हाइड्रोजन परॉक्साइड को बार-बार डालें ताकि इसकी रासायनिक क्रिया धीमी हो सके और झाग स्थिर हो जाए |
  • झाग को कपड़े से साफ़ करते हुए वापस हाइड्रोजन पेरोक्साइड डालें जब तक कि दाग पूरी तरह से साफ़ ना हो जाए |
  • नियमित साबुन या सर्फ से अपने कपड़े को ठंडे पानी से धोलें |
  • 15-20 मिनट के लिए आप पूरे कपड़े को भी हाइड्रोजन पेरोक्साइड में भिगो सकते हैं | अब इस कपड़े को ठंडे पानी से धो कर सूखा दें |

 

नाज़ुक कपड़ों के लिए नमक और पानी का उपयोग करें: [२] जितनी जल्दी आप धब्बों पर नमक और पानी डालेंगे उतनी जल्दी दाग निकलेगा | नमक और पानी के मिश्रण से खून के धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है, जिसे आप धो नहीं सकते (जैसे कालीन) |

  • धब्बों को बहते ठंडे पानी में धोएं: बहते हुए ठंडे पानी में कपड़ों को धोने से खून के धब्बे आसानी से निकल जाते हैं | अगर धब्बे कालीन या भारी फर्नीचर पर लगे हुए हैं, तो बर्फ और पानी को एक बर्तन में मिलाकर कपड़े की मदद से साफ़ करें |
  • बहते हुए पानी के नीचे कपड़े को अच्छे से मसल-मसल कर 10-15 मिनट तक धोएं ताकि सारा दाग निकल जाए | लेकिन, अगर नहीं निकले तो थोड़ा नमक का इस्तेमाल करें |
  • नमक और पानी को मिलकर घोल तैयार करें | अगर आपको दाग नमक से साफ़ करना है, तो दाग जितना घोल तैयार करें |
  • तैयार घोल को धब्बों पर मलें | नमक के दानों और उसके पानी को सोखने की प्रक्रिया से सारे दाग धब्बे निकल जाएंगे |
  • अब इस घोल को ठंडे पानी से धोलें | देखें कि धब्बे निकलें हैं या नहीं |
  • जब धब्बे निकल जाए या फिर आप उसे और नहीं निकाल पा रहें हैं, तो कपड़े को नियमित तरीके से धोलें |
  • अगर कपड़े को नियमित तरीके से धो नहीं सकते, तो खून और नमक को निकालने के लिए उसे ठंडे पानी से धोकर सुखा दें |

4   अगर आप सार्वजनिक बाथरूम का उपयोग कर रहें हैं, तो साबुन से दाग को निकलने की कोशिश करें:चूंकि आपके पास हाइड्रोजन पेरोक्साइड या फिर नमक नहीं होगा, साबुन, शैम्पू को दाग पर नमक की तरह ही रगड़ें | लेकिन, अगर आप यह प्रक्रिया कालीन, गद्दे, या भारी फर्नीचर को साफ़ करने के लिए इस्तेमाल कर रहें हैं, तो साबुन का उपयोग ना करें क्यूंकि इसे साफ़ करना मुश्किल हो जाएगा |

  • धब्बों की जगह पर ठंडा पानी डालें |
  • अच्छी तरह से साबुन या शैम्पू को धब्बों पर मलें |
  • मुट्ठियों द्वारा अच्छे से रगड़ें |
  • अच्छा झाग बनने दें | जरुरत पड़े तो और पानी डालें |
  • ठंडे पानी से धोलें और दोहराते रहें जब तक कि दाग साफ़ ना हो जाए | गरम पानी का इस्तेमाल ना करें क्यूंकि इससे धब्बे जम जाते हैं |

5  मुश्किल धब्बों के लिए अमोनिया का प्रयोग करें: 1 बड़े चमच्च अमोनिया को 1/2 कप ठंडे पानी में मिलाएं और धब्बों पर लगाएं | जब धब्बे निकल जाए, तो ठंडे पानी से धोलें | लिनेन, रेशमी, या ऊनि कपड़ों पर अमोनिया का इस्तेमाल ना करें |

6 कपड़ों और लिनेन पर टूथपेस्ट का प्रयोग करें: यह प्रक्रिया उन कपड़ों के लिए सब से अच्छी है जो वॉशिंग मशीन या हाथ से धो सकें | लेकिन, अगर आप इस प्रक्रिया को कालीन, गद्दे, या भारी फर्नीचर पर इस्तेमाल करते हैं, तो उनमें से टूथपेस्ट की बदबू हमेशा के लिए आ सकती है |

  • धब्बों पर टूथपेस्ट लगाएं |
  • टूथपेस्ट को सूखने दें |
  • अब इसे ठंडे पानी से धोलें |
  • धब्बे पर साबुन लगाकर ठंडे पानी से धोलें | जरुरत पड़े तो दोहराएं |

VIEWS

AmazingCounters.com

Share this Business:

( When You Call Advertiser Kindly Tell Them You Find This Advertisement On www.adbook.in )

Contact Details

Send Message





    Please wait

    Contact Details

    Send Message




      Translate »
      Open chat
      1
      SOON WE CONTACT YOU